नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राण घातक हमले के मास्टरमाइंड अर्पित ऊर्फ लक्की सिंहल और अंकित कुमावत को आज पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपियों के न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने जेल वारंट जारी किया और जेल कस्टडी में सौंपा। आपकों बता दें कि 4 फरवरी 2024 को सीआरपीएफ रोड पर समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में घटना दिनांक से ही मास्टर माइंड अर्पित उर्फ लक्की सिंहल फरार चल रहा था। जिसे गत दिनों ही नीमच सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।