चित्तौड़गढ़। किराना व्यापार संगठन द्वारा एक नई पहल चित्तौड़गढ़ किराना व्यापार संगठन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भली भाति निभाने का प्रयास कर रहा है पिछले 2 सालों से ग्रीष्म काल में ठंडे पानी की जल सेवा सुभाष चौक पर करता आ रहा है इस वर्ष भी 1 अप्रैल से 30 जून तक जल सेवा का कार्यक्रम सुभाष चौक पर चलता रहेगा।
किराना व्यापार संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया इस गर्मी की भयानकता को देखते हुए लोगों को लू लगने से बचाने के लिए ठंडी छाछ का निशुल्क वितरण किया गया। किराना व्यापार संगठन के महामंत्री राजकुमार बज ने बताया कि 3 जून 2024 सोमवार को सुभाष चौक पर करीब 1200 लीटर छाछ का निशुल्क वितरण करके इस भयानक गर्मी में बाहर से आने वाले यात्रियों शहर वासियों और गांव से आने वाले हमारे किसान साथियों मजदूरो को निशुल्क छाछ पिलाई गई प्रातः 11 बजे हजारेश्वर मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज के कर कमलो से छाछ वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया गया। चंद्र भारती महाराज ने किराणा संगठन के सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भीषण गर्मी जो अभी नौतपा चल रहा है उसमें किराणा व्यापार संगठन ठंडी छाछ पिला करके शहर वासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को राहगीरों को छाछ पिला करके जो पुनीत कार्य किराना व्यापार संगठन द्वारा किया जा रहा है वह बहुत ही पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार किराना व्यापार संगठन अन्य सामाजिक सरोकारों में आगे बढ़ चढ़कर भाग लेता रहेगा और शहर वासियों के लिए कार्य करता रहेगा। शुभारंभ के समय चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया पदाधिकारी प्रतीक बोहरा सुनील कोठारी ओमप्रकाश लड्ढा राजकुमार बज मुकेश मुंद्डा आदि साथ में थे। सुबह 11 से लगा करके दो-ढाई बजे छाछ वितरण कार्यक्रम चलता रहा। आने वाले सैकड़ो की तादाद में लोगों ने महिलाओं ने ठंडी छाछ पीकर इस भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में भीड़ छाछ वितरण के समय सुभाष चौक पर लगी रही।
इस कार्यक्रम में उपस्थित किराना व्यापार संगठन के सदस्य मेघराज व्यास चांदमल सोमानी दुर्गेश न्याति अनिल मुंद्रडा बद्री आगाल अनिल पटवा नरेंद्र पटवारी विजय मालू चंद्रेश नंदावत अशीष कोठारी बसंत गोयल ओम प्रकाश खटोड़ सत्यनारायण न्याति आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।