नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज 4 जून को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मतगणना केंद्र पर स्थापित स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। मतगणना के दिन आज लगभग 350 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे।
गणना टेबल लगेगी कुल 44-
विधानसभा क्षेत्र मनासा व जावद के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबले एवं नीमच क्षेत्र के लिए 16 टेबले मतगणना कार्य में लगेगी। प्रत्येक गणनाकक्ष में एक-एक सहायक रिटर्निग आफीसर भी तैनात किये गये है। इसके अलावा प्रत्येक गणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा एक माईक्रो आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।