मंदसौर। नीमच-जावरा सीट पर वोट काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है।
बता दें कि निर्वाचन का प्रमाण-पत्र मंदसौर लीड कॉलेज में ही दिया जाएगा। मंदसौर लोकसभा सीट पर 75.25 फीसदी मतदान हुआ था। यह 2019 की तुलना में 2.64 फीसदी कम रहा। संसदीय क्षेत्र में कुल दर्ज 18 लाख 98 हजार 60 वोटर में से 14 लाख 28 हजार 383 ने मतदान किया।
बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला-
लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता की निगाह लगातार 3 जीत के साथ हैट्रिक पर है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी पर फोकस पर रहे।