मंदसौर। नीमच-जावरा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है। नीमच जिले से सामने आए पहले राउंड के रूझान में भाजपा के सुधीर गुप्ता को 18513 व कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर को 7 हजार 399 वोट मिले हैं। नीमच जिले की तीनों विधानसभाओं में सुधीर गुप्ता 11 हजार 114 वोटों से आगे चल रहे हैं।