नीमच। मंदसौर-नीमच-जावरा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है।
नीमच जिले से सामने आए दूसरे राउंड के रूझान में भाजपा के सुधीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। मनासा विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड में सुधीर गुप्ता को 11654 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 4783 वोट मिले हैं। वहीं जावद विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड में सुधीर गुप्ता को 10610 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 5128 वोट मिले हैं।