नीमच। मंदसौर-नीमच-जावरा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है।
नीमच जिले से सामने आए पांचवें राउंड के रूझान में भाजपा के सुधीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। मनासा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में सुधीर गुप्ता को 6563 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2889 वोट मिले हैं। जावद विधानसभा क्षेत्र में चौथे राउंड में सुधीर गुप्ता को 5244 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2826 वोट मिले हैं। वहीं नीमच विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड में सुधीर गुप्ता को 7748 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2911 वोट मिले हैं। समूचे संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता 1 लाख 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।