नीमच। मंदसौर-नीमच-जावरा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है।
नीमच जिले से सामने आए 9 वें राउंड के रूझान में भाजपा के सुधीर गुप्ता भारी मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मनासा विधानसभा क्षेत्र के 9 वें राउंड में सुधीर गुप्ता को 5303 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2601 वोट मिले हैं। जावद विधानसभा क्षेत्र में 9वें राउंड में सुधीर गुप्ता को 6243 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2409 वोट मिले हैं। वहीं नीमच विधानसभा क्षेत्र में पांचवें राउंड में सुधीर गुप्ता को 4730 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 4443 वोट मिले हैं। समूचे संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता 2 लाख 34 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।