नीमच। मंदसौर-नीमच-जावरा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं के मतों की गिनती 3 जिलों में हो रही है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। इनके सहित 8 प्रत्याशी मैदान में है। मंदसौर जिले में 4 विधानसभा, नीमच में 3 व रतलाम में आने वाली एकमात्र जावरा विस में मतगणना की जा रही है।
नीमच जिले से सामने आए 13 वें राउंड के रूझान में भाजपा के सुधीर गुप्ता भारी मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। मनासा विधानसभा क्षेत्र के 13वें राउंड में सुधीर गुप्ता को 5113 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 1789 वोट मिले हैं। जावद विधानसभा क्षेत्र में 15 वें राउंड में सुधीर गुप्ता को 7797 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2916 वोट मिले हैं। वहीं नीमच विधानसभा क्षेत्र में 11 वें राउंड में सुधीर गुप्ता को 7263 व कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2556 वोट मिले हैं। समूचे संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता 3 लाख 76 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मंदसौर के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने काउंटिंग प्रक्रिया और ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका जताई है।