खरगोन। देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए अजजा आरक्षित संसदीय लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने दूसरी बार जबकि पार्टी ने जीत का चौका लगाने में कामयाब रही है। साल 2019 के चुनाव में जीत का अंतर 2 लाख 2 हजार वोट था। जबकि इस बार जीत का अंतर महज 1 लाख 34 हजार 513 वोट रहा है। कोंग्रेस ने इस सीट पर सेलटैक्स की नॉकरी छोड़ राजनीति में आये पोरलाल खरते पर दांव लगाया था, खरते ने टक्कर जरूर दी लेकिन वह इसे मतों में तब्दील नही कर पाए, कांग्रेस जीत का अंतर कम कर ही संतुष्ट महसूस कर सकती है।
सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीजी कॉलेज में मतों की गणना शुरू हुई। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना के लिये 500 पुलिस जबकि इतने ही प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। सिभ 7 बजे से मतगणना दलों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कॉलेज पहुंचने लगे थे। कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू गई। इसके बाद 8. 30 बजे ईवीएम निकाली गई। जिले कि 4 ओर खण्डवा संसदीय सीट की दो विधानसभा भीकनगांव ओर बड़वाह के मतों की गणना भी पीजी कोलॉज में हुई। इसके लिये विधानसभा वार 14- 14 टेबल लगाई गई थी। निर्वाचन के दौरान दोपहर करीब तीन बजे इस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मीडिया कक्ष के बाहर स्थित जनरेटर में अचानक आग लग गईं। आनन फानन में कॉलेज में मौजूद अग्निशमन यंत्रो की मदद से आग बुझाई गई। सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंचे। हालांकि कलेक्टर ने पानी छिड़काव न करने की सलाह दी, जिसके बाद दमकल लौट गया। शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सांसद को प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया।