हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से अग्निकांड की खबर सामने आई है। जहां एक चलते कंटेनर में भीषण आग लग गई। समय रहते ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दरअसल, यह घटना इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित टेमागांव के पास की है। जहां चलते कंटेनर में अचानक आग भड़क गई। जिसमें पीटीए पाउडर लोड था। इस दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर में रखा माल धू-धूकर जलने लगा।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल टीम और रहटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा माल जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर पश्चिम बंगाल से इंदौर जा रहा था। कंटेनर की बैटरी फटने से आग लगने से आग लगना बताया जा रहा है।