नीमच। शहर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम अमाकिने मोहम्मदिया बोहरा कॉलोनी में आयोजित किया गया। विज्ञान मेले में विशेष रूप से जल संरक्षण,पर्यावरण, एग्रीकल्चर और सामाजिक अभियानों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में उपस्थित समाजजनों को उक्त विषयों पर विस्तार से जानकारी भी दी गई।
खास तौर पर उल्लेखनीय है कि दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब हमेशा प्रकृति के संरक्षण को लेकर हिदायत देते रहे हैं। विज्ञान मेले में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पप्पू जैन, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।