भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय साकेत नगर भोपाल में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने कहा कि पर्यावरण और आध्यात्म का बहुत गहरा संबंध है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने कहा कि पर्यावरण और आध्यात्म का बहुत गहरा संबंध है। यह पूरा विश्व ही प्रकृति (5 तत्व) और पुरुष (आत्मा) का बहुत सुंदर मेल है स हम बाहर के प्रदूषण को कम करने के लिए पौधा रोपण करते हैं, परंतु अब हमें अपने मन में भी शुभ संकल्पों के बीज लगाकर अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प करना है स इसके उपरांत सभी ने एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया एवं पर्यावरण को संरक्षण करने की शपथ ग्रहण करते हुए पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में साकेत नगर शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ,ब्रह्माकुमारी कंचन बहन, विश्व हिंदू परिषद की जिला संचालिक भानु साहू एनजीओ की मुख्य संचालिका सुकन्या राय सहित समस्त बीके भाई बहन मौजूद रहे।