गुना। लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया की 5 लाख 40 हजार से ऐतिहासिक मतों से जीत पर व्यापार एवं उधोग महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जयस्तंभ चौराहा पर महासंघ के पदाधिकारियों ने डोल नगाड़े थाप पर मनाया जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई क़रीब आधे घंटे चली आतिशबाजी में आसमान सतरंगी दिखाई दिया एवं आमजनों को सवा मन लड्डू वितरण कर जीत की खुशी मनाई गई। महासंघ सदस्यों ने सभी को गले मिलकर बधाई दीं ।