खनियाधाना। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के मौके पर शिवपुरी जिले के खनियांधाना नगर में साइक्लिंग टीम और नगर परिषद द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर नगरवासियों से पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उसे सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। इसमें नगर पालिका परिषद खनियांधाना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगरपालिका अमला के साथ नगर के गणमान्य नागरिको ने नरसिंग तालाब में श्रमदान करते हुए कचरे की सफाई की। साथ ही पौधारोपण भी किया। वही साइकिलिंग टीम द्वारा नगर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें भाजपा नेता पंजाब सिंह यादव के साथ भाजपा के नेता गण और पत्रकारगण नगर की गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।