गुना। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस जिला आयुक्त आलोक जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया के मार्गदर्शन जिला रेडक्रास भवन गुना में पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं उन बच्चों के साथ शासन द्वारा संचालित मां स्वरूप निराश्रित आश्रम कैंप परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया एवं राजेश गोयल सहायक संचालक एवं जिला कमिश्नर प्राचार्य मृदुला सक्सेना के द्वारा बच्चों को पर्यावरण के महत्व एवं जल संरक्षण के बारे में मार्गदर्शन दिया। पौधे कम लगे किंतु उनका संरक्षित करें विश्व पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एमएलबी वंदना कान्वेंट स्कूल में वृक्षारोपण किया कर स्काउट गाइड एवं जूनियर रेड क्रॉस के दलों को संरक्षित करने हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही वंदना स्कूल में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।