भोपाल। राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति भोपाल ने बुधवार को मेवाड़ राजवंश के वीर योद्धा कीरत बारी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर समाज के लोगों ने कोटरा सुल्तानाबाद में योद्धा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही सभी ने एक दूसरे को जयंती की बधाई दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा(बारी) ने बताया कि मेवाड़ राजवंश के कुलदीपक कुँवर उदय सिंह के प्राणों की रक्षा कर राज महल के बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाने वाले ईमानदार, वफादार, विश्वासपात्र वीर योद्धा की आज जयंती है। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलने के साथ समाज के सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लेना चाहिए।
अरुण बारी ने बताया की पूरे देश में वीर योद्धा कीरत बारी की जयंती बड़े उत्साह से मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश के शम्भू प्रसाद वर्मा, सुरेश बारी, रामभजन काकू बिहार के जगदीश राउत,झारखंड के आलोक रंजन, उत्तरप्रदेश के अवधेश बारी, अजय रावत, अनिल बारी, महाराष्ट्र के अरुण बारी, प्रभाकर बारी, उत्तराखंड के राजू धीर बारी, छत्तीसगढ़ के विजय वर्मा, राजस्थान के ज्वाला प्रसाद रावत, गोविंद कालियास, पंजाब के डॉ. राजेंद्र बारी, हरियाणा के राजीव रावत सहित अन्य राज्यों के समाजसेवी अपने-अपने राज्यों में जयंती समारोह में मौजूद रहे।