इंदौर। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद बुधवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यों की समीक्षा की।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने सुबह कृष्णपुरा की छत्री के पास कान्ह नदी का निरीक्षण किया। अधिकारियों से चर्चा की और नदी के शुद्धिकरण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बारिश से पहले कान्ह नदी शुद्धिकरण और संरक्षण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
फोन पर विजयवर्गीय ने अफसरों को निर्देशित किया कि ‘बारिश के पहले नदी की साफ-सफाई का कार्यक्रम नहीं बन रहा है क्या। नदी में गंदगी है। मुझे लगता है कि बारिश के पहले यदि इसकी सफाई नहीं करवाई गई तो निचली बस्तियों में पानी भरेगा। मैं सुबह पौधारोपण करने आया था। उसके बाद इधर आकर देखा तो यहां काफी गंदगी है। विधायक गोलू शुक्ला आपसे बात करेंगे। सफाई जरूरी है।