नीमच। आओ धरती पर हरियाली फैलाएं, सभी मिलकर वृक्ष लगाएं, इस संदेश के साथ नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके डबकरा व प्रोफेसर साधना सेवक ने उपस्थित स्टाफ और छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि 5 जून 1972 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। डॉक्टर एन के डबकरा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य किया जा रहा है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का प्रयास करने, वृक्ष लगाने और वृक्ष कटने से रोकने के लिए उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण के बारे में श्रेष्ठ स्लोगन लिखने वाले प्रोफेसर्स और छात्राओं को महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर बताया गया कि महाविद्यालय में 70 से अधिक प्रजाति के पौधे और वृक्ष लगाए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रतिभा कालानी, बिना चौधरी, हीर सिंह राजपूत, प्रियंका ढलवानी, अक्षय पुरोहित, महाविद्यालय का स्टाफ और छात्राएं मौजूद रही।