BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 4:13 pm
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साईकिल वाहन रैली, बढ़ते तापमान एवं जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए दिया संदेश, कलेक्टर बोले- प्रकृति को संवारना होगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रकृति ने प्राणी जगत को जीवन जीने के लिए इस धरा पर सब कुछ दिया परन्तु स्वार्थ एवं विकास की अंधाधुंध में जल, जंगल और जमीन का दोहन कर पर्यावरण को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा बढ़ता तापमान, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, जैसी घटनाएं मानव जीवन के लिए ख़तरे की चेतावनी है,5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्व हिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा बुधवार 5 जुन को को प्रातः 7 बजे से फुव्वारा चोक सुभाष वाटिका से साइकल/2 व्हीलर वाहन रैली निकाली गई। 

वाहन रैली के पुर्व जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को माल्यार्पण की गई इसके पश्चात फुव्वारा चोक से साइकल रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वयं साइकल पर सवार होकर वाहन रैली में शामिल हो गए, वाहन रैली फुव्वारा चोक से बारादरी, घंटाघर,जाजु बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए भारत माता चोराहा से कमल चौक होते हुए गायत्री मंदिर, सुजुकी शो रूम अम्बेडकर मार्ग होते हुए शिवाजी पार्क से गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन में रैली  का समापन होने के पश्चात कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा पर्यावरण मित्रो के साथ फुलदार छायादार गुलमोहर का पौधा रोपित किया गया इसके पश्चात ग्रीन बेल्ट परिसर में उपस्थित, पर्यावरण मित्रो, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर श्री दिनेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के जीवन का आधार है, प्रकृति के संतुलन के लिए प्रकृति को संवारने हेतु हमें अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेना होगा , प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए सब कुछ दिया है बदलें में हमें भी प्रकृति के कर्ज को उतारने के लिए प्रकृति को संवारना होगा।

इस अवसर पर श्री जैन ने ग्रीन बेल्ट स्मृति वन को देखकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों की प्रशंसा की एवं आने वाले वर्षाकाल में वृहद स्तर पर पोधा रोपण करने का आव्हान किया, इसके पश्चात पर्यावरण मित्रों एवं सामाजिक संस्थाओं की बैठक ग्रीन बेल्ट में आयोजित कर आगमी वर्षाकाल में वृहद स्तर पर पोधा रोपण की रुप रेखा पर विचार किया गया, बैठक में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक अजय भटनागर, नवीन अग्रवाल, दुबई से आए पर्यावरण प्रेमी जुझर हुसैन, जगदीश शर्मा, डॉ राकेश वर्मा, आदि ने अपने विचार रखे, वाहन रैली में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन अग्रवाल,अजय भटनागर, जगदीश शर्मा, सचिव डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, केशव मनोहर सिंह चौहान, मनीष जैन, स्वच्छता विकास अभियान संस्था के डॉ हरनारायण गुप्ता, बाबूलाल गोंड,कमल सोनी, के साथ ही आरोग्य भारती संस्था, अन्नपुर्णा सेवा न्यास, भारत विकास परिषद विवेकानंद, जिला योग समिति, जिला लेखक संघ, जिला इंजीनियर्स एसोसिएशन, संयुक्त विभाग पेंशनर संघ,मालव पर्यावरण मित्र संस्था, गायत्री परिवार नीमच,जैव विविधता संस्था , कृति, भारतीय सुभाष सैना, फारेस्ट विभाग, नगरपालिका नीमच,जल सेवा समिति, चन्द्रशेखर आजाद समिति, डॉ महिपाल सिंह चौहान काव्या अध्यक्ष, उमाकांत पुरोहित, प्रकाश मंडोवरिया, निर्मल देव नरेला, घनश्याम कोराना, डॉ के के जैन,आदि संस्थाओं के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजित साइकल रैली एवं आयोजन में सहभागिता निभाई, अंत में संस्था सचिव डॉ राकेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE