भोपाल। विश्व हिंदू परिषद सेवा कार्य विभाग द्वारा सेवा बस्तियों में 68 संस्कार शालाएं चलाई जा रही है। संस्कार शालाओं की शिक्षिकाओं और उनके कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय सह मंत्री अरुण कुमार ने परिवार एवं व्यक्ति को संस्कारित जीवन के विषय में विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन किया।
भोपाल स्थित प्रांत कार्यालय में 4 जून को शिक्षिकाओं के मासिक एक दिवसीय अभ्यास वर्ग बैठक संपन्न हुई। प्रथम सत्र का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित करकिया गया , दोपहर सामूहिक भोजन के बाद शाम को चतुर्थ सत्र का समापन हुआ।
शिक्षिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे संस्कार शालाओं में बच्चों की संख्या और उनको सिखाए जा रहे खेलकूद व संस्कारों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रान्त कोषाध्यक्ष विजय जैन, प्रांत सेवा प्रमुख गोपाल दास राठी, प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख भंवर सिंह, विभाग मंत्री राजेश साहू, विभाग सह मंत्री यतेंद्र जादोन्न, विभाग सेवा प्रमुख पप्पू पालीवाल ने संबोधित किया। आयोजन की व्यवस्था जिला सेवा प्रमुख गोकुल प्रसाद सेन ने संभाली।