इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का शुभारंभ 5 जून से किया गया। इस दौरान पौधे लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 19 जून तक चलाया जाएगा। समाजजन द्वारा हर दिन एक पौधा लगाया जाएगा। यह संकल्प फेडरेशन के आह्वान पर और समस्त रीजन सोशल ग्रुप एवं समस्त सोशल ग्रुप के सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया। सभी से आह्वान किया गया कि कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया जाए।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, विपुल बाझल ने बताया कि पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं जो कई तरीकों से हमारी मदद करते हैं। चारों ओर से हमें घेरे हुए हैं। यह हमें बढ़ने और विकसित होने का बेहतर माध्यम देते हैं। पौधे हमें वह सब कुछ प्रदान करते हैं जो हमें इस धरती पर जीवन यापन करने हेतु आवश्यक हैं। इसलिए मैं संकल्प लेता हूं कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करूंगा। उन्हें उतना ही उपयोग में लूंगा जितनी मेरी जरूरत है।
प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने सभी ग्रुप के अध्यक्षों से निवेदन किया है कि पर्यावरण दिवस पर दंपति सदस्य कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। इस मौके पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कल्पना विनायका ने परिवार सहित एवं समस्त सोशल ग्रुप दंपति सदस्यों ने अपने- अपने घर में एक-एक पौधा लगाया। समस्त सोशल ग्रुप के सदस्यों को पौधे लगाने का यह कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आपका यह कदम युक्तीयुक्त रहेगा।