जयसिहनगर। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर की अगुवाई में जनपद पंचायत से कुछ दूरी सिद्ध बाबा के पास स्थिर हो रहे जल की साफ सफाई लोगों के साथ मिलकर किया गया इसी के साथ उस स्थल का मुआयना सभी लोगों के द्वारा करते हुए जल एकत्रीकरण के स्थल को स्वच्छ एवं उपयोगी बनाने हेतु कहा गया जहां पर उनके द्वारा बेकार बह रहे जल का स्वच्छता के साथ एकत्रीकरण किया जाना बताया गया जिससे लोगों द्वारा उसका उपयोग किया जा सके एवं उस स्थल को लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बनाया जा सके चोपड़ा के पास वह पानी जो कई वर्षों से बहता जा रहा है वह पानी रोकने का संकल्प मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उठाने लिए कहा गया। जहां पर पानी रुकता है उस स्थल को गहरीकरण व आकार में परिवर्तित कर बहता हुआ पानी अब लोगों के द्वारा उपयोग में लाया जा सकेगा एवं उस पानी के रुकने एवं उस स्थल का आकार परिवर्तित होने पर मंदिर की सुंदरता भी बढ़ती नजर आएगी। इनकी उपस्थित रहींरू- अशोक मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयसिंहनगर रावेद्र शर्मा (छोटू) भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कलावती कोल सरपंच, ज्योती शर्मा उपसरपंच, पूर्व सरपंच रोहिणी कोल, सुमन द्विवेदी रोजगार सहायक, उपयंत्रियो में संदीप मेहरा, हिमेंद्र पटेल, खान, एच एम मरावी।