BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2024, 5:10 pm
KHABAR : साकेत नगर भोपाल में डांस फॉर इन्वायरमेंट समारोह आयोजित, नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया पौधारोपण का संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को दक्ष अम्ब्रोस इम्पावरमेंट सोसाइटी, मैक डांस कल्चरल इंस्टीट्यूट एवं विलेज सोशल वेल्फेयर सोसाइटी ने श् मैं और मेरी पृथ्वीश् अभियान के तहत डॉ. शंकर दयाल शर्मा खेल मैदान साकेत नगर में डांस फॉर इन्वायरमेंट समारोह आयोजित किया। जिसमें बच्चों ने नाटक, डांस की रंगारंग प्रस्तुति देते हुए हरियाली बचाने और पौधे रोपने का संदेश दिया।


5 साल की मान्या, उत्सव और एरिक ने नाटक का मंचन किया। नाटक की कहानी ऐसी है कि कलाकार छुपन-छुपाई खेलने के लिए पेड़ ढूंढते हैं और उन्हें शहर में पर पेड़ नहीं मिलते। मान्या, उत्सव से कहती हैं कि कहां खेलें पेड़ तो काट दिए गए हैं, उनके स्थान पर सड़क बना दी है, गर्मी भी लग रही है, क्या करें? कुछ सोचने के बाद एरिक, मान्या एवं उत्सव तय करते हैं कि अब हम लोग पेड़ लगाते हैं, जैसे-जैसे हम बड़े होंगे साथ में पेड़ भी बढ़ेंगे।


गृह दोष से मुक्त करते हैं पौधे
इंडिया गॉट टैलेंट-शो में आ चुके आदित्य मालवीय ने ओ री चिरैया गाने पर डांस किया, मेघा रे बरसो-बरसो गाने पर राज नंदिनी, नयंसी, वैष्णवी ने डांस किया। पिपरिया से आए तनिष्क पाल टिक-टिक प्लास्टिक गाने पर डांस किया। डांस कोरियोग्राफर सुशील यादव ने बहती एक नदी पहाड़ों से गाने पर डांस किया। ज्योतिषी मानिश शुक्ला ने पेड़ों को गृह दोष से मुक्त करने वाला बताया। गौरैया लाइव फिल्म के निर्माता राहुल रंगारी ने बताया कि पांच तत्वों से मिलकर हमारा शरीर बना है, हमें हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखना होगा, क्योंकि शरीर के पांच तत्वों में से एक यह भी है। इसके लिए पेड़ लगाने होंगे। सभी ने गायत्री मंत्र और बुधम शरणम गच्छामी के मंत्र उच्चारण कर जामुन, पीपल, आम, करंज का पौधारोपण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE