मनासा। 5 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में माननीय विधायक महोदय के नेतृत्व में राम तलाई पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन। शासन द्वारा चलाया गया नमामि गंगे अभियान जल संरक्षण हेतु 5 जून से 16 जून 2024 तक अथवा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी सीएमओ रितेश कुमार पाटीदार के नेतृत्व में राम तलाई पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया और नगर क्षेत्र में जन सहयोग से इस वर्ष अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाने हेतु संकल्प लिया गया। अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रितेश पाटीदार जी द्वारा बताया गया कि अभियान का लक्ष्य न केवल वृक्षारोपण करना है, बल्कि लगाएं जाने वाले पौधों को सुरक्षित रखना तथा उन्हें वृक्ष के रूप में से परिवर्तित करना भी है। इस अवसर पर विधायक महोदय, नगर अध्यक्ष महोदय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष महोदय, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महोदय, समस्त पार्षद गण महोदय, निकाय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक आदि उपस्थित रहें।