उन्हेल। भिषण गर्मी का तापमान को देखते हुए ओर हमारे जीवन में ऑक्सीजन की कितनी आवश्यकता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रेस क्लब द्वारा न्यू बस स्टैंड स्थित गंगा बाग मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा तहसीलदार रामविलास वाक्तलिया थाना प्रभारी राम सिंह भामोर प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकर पटेल दिनेश सोलंकी पद्माकर पाध्ये चौन सिंह रघुवंशी सतीश सोनी अविनाश उपाध्याय दीपक पोरवाल दीपक पाल गोविंद सालित्रा पदम मालवीय अनिल कपासिया नितेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।