BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 12:58 pm
KHABAR : धूप में खाद वितरण केंद्र पर लगी किसानों की लाइन, दो दिन से डटे फिर भी नहीं मिल पा रही खाद, यहां न छांव की व्यवस्था न पानी की, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले में खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारे लगना शुरू हो गई है। किसान तेज गर्मी के बीच खाद को पाने के लिए जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम कोलारस कस्बे के कृषि उपज मंडी के खाद वितरण केंद्र से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यहां खाद को पाने के लिए किसान तेज धूप में लंबी-लंबी कतार लगाए हुए खड़े हुए हैं।


खास बात है कि अभी तक किसानों की इस परेशानी पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है। प्रशासन ने अब तक न किसानों को छांव में बैठने के इंतजाम किए हैं और न ही पीने के पानी व्यवस्था की गई है। इधर किसान अपने घर और काम को छोड़ कर दो-दो दिनों ने खाद वितरण केंद्र पर डेरा जमाए हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें आसानी से खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर खाद की कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी हैं।


क्या बोले किसान
कोलारस कृषि उपज मंडी खाद लेने देहरदा गांव से पहुंचे शिवकुमार रघुवंशी ने बताया कि वह कल बुधवार की सुबह 7 बजे खाद लेने आ गया था। मुझे 90 नंबर का टोकन मिला था। लेकिन बुधवार को 60 नंबर टोकन तक ही खाद वितरित किया जा सका था। खाद वितरण केंद्र पर लगे कर्मचारियों ने आज गुरुवार को खाद देने की बात कही थी। लेकिन आज भी सुबह से लंबी लाइन लग गई है।


पनवारी गांव के रहने बाले राहुल जाटव ने बताया कि वह खाद लेने के लिए गुरुवार की सुबह 4 बजे कोलारस की अनाज मंडी आ गया था। लेकिन उसे खाद नहीं मिली, उसे यही रात गुजारनी पड़ी इसके बावजूद आज भी खाद मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


पीरोठ के रहने बाले ब्रजभान ने बताया कि वह आज सुबह 8 बजे खाद वितरण केंद्र पर आ गया था। यहां दो से तीन दिनों से किसान खाद पाने के लिए डटे हुए हैं। उसे नहीं पता कि उसका नंबर कब आएगा। ब्रजभान ने बताया कि बाजार में खाद तय दर से 300 रुपये अधिक भाव में मिल रही है। किसानों को हर बार खाद के लिए जूझना पड़ता है। इस परेशानी से निपटने के लिए न ही सरकार और न ही प्रशासन ने कोई योजना बनाई है।


अटारा गांव के रहने वाले अरविंद धाकड़ ने बताया आज सुबह 4 बजे खाद वितरण केंद्र पर पहुंच गया था। उस वक्त तीन किसान और थे। अब दोपहर हो गई है। लाइन में लगे लोग आगे पीछे हो रहे हैं। लेकिन उसे अब तक खाद का टोकन तक नहीं मिल सका हैं। उसे पता नहीं कि उसे खाद कब तक मिलेगी। यहां किसानों के लिए कोई भी व्यवस्था भी नहीं की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE