BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 2:58 pm
KHABAR : नर्सिंग कॉलेज और सीबीआई के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज सील होने से नाराज छात्रों ने सीबीआई का पुतला जलाया, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। उज्जैन में नर्सिंग कॉलेज पर हुई कार्रवाई के बाद छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। गुरुवार को डॉ आंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने मिलकर टावर चौक पर सीबीआई का पुतला जलाकर कर सील किये गए जेके नर्सिंग कालेज के संचालक के अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।


सेठी नगर में संचालित होने वाले नर्सिंग कॉलेज को सीबीआई की जांच में अनफिट पाए जाने के बाद 29 मई को सील कर दिया गया था। कॉलेज के सील होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता हो रही है। इसी को लेकर टावर चौक पर करीब दो दर्जन से अधिक नर्सिंग छात्रों ने डॉ आंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया उन्होंने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीबीआई का पुतला जलाया। संगठन के राम सोलंकी ने बताया कि कॉलेज से हम फीस और छात्रों के जमा सर्टिफिकेट वापस करने की मांग कर रहे है। कई छात्र कॉलेज जा रहे है तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।


टॉवर पर सीबीआई का पुतला जलाने की खबर के बाद पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। टावर पर प्रदर्शन के बाद छात्र जेके अस्पताल पहुंचे यहाँ उन्होंने अस्पताल प्रशासन के सामने अपनी बात रखी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE