चित्तौड़गढ़। गत दिनों चित्तौडगढ के सदर थाना क्षेत्र के आराधना होटल में हुई अभय कंडारा की हत्या के हत्यारों के खिलाफ फास्टट्रेक कोर्ट में प्रकरण पेश कर शीघ्र फांसी की सजा देने, पीडित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाये जाने की मांग को लेकर समस्त वाल्मीकि समाज, चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में गणमान्य नागरिकों ने मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सहित जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए शिव कोदली ने बताया कि अभय कंडारा की सामूहिक रूप से हत्या की गई जिसमें दोषियों के विरूद्ध फास्ट ट्रेक में मुकदमा चलाने, पूर्व में दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने, सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, मामले की फोरेन्सिक जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों को फांसी देने, उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की गई।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, वाल्मीकि संघर्ष समिति, अम्बेडकर विचार मंच, अनुसूचित जाति, जनजाति महासंघ, चित्तौड़गढ़, अजाक, अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी महासंघ, अखिल भारतीय खटीक समाज, अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी, रेगर महासभा, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, मेवाड़ वाल्मीकि संस्था, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ, वाल्मीकि महापंचायत, राजस्थान, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि दोषियों के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर वाल्मीकि समाज द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश कोदली, राजेश लोठ, रणजीत लोठ, विश्वनाथ टांक, दिलीप बेनीवाल, एडवेकेट गिरीराज राठौड़, श्यामलाल पंवार, विजय चौहान, निर्मल देसाई, गणेश राठौड़, ओमप्रकाश लोठ, राजेश कंडारा, सुरेश खोईवाल, कमल मीणा, कानजी खटीक (गोल्डमेन), दिनेश सालवी, रतन सालवी, हंसराज सालवी, रविन्द्र बैरवा, नरेन्द्र लोठ, राजेश कंडारा, बाबूलाल घावरी, पुष्कर चौहान, प्रभुलाल कंडारा, प्रकाशचन्द्र नकवाल, जीवन कोदली, संतोष टांक, राकेश घारू, महेन्द्र छापरवाल, राजन मल्हौत्रा, रतन लोठ, महेन्द्र राठौड़, अशोक बेनीवाल, रतन बेनीवाल, देवीलाल टांक, राज घारू, रणजीत घारू, जगदीश टांक, घनश्याम लोठ, प्रभुलाल घारू, अजय लोठ, पंकज लोठ, बीएल घारू, युवराज घारू, श्रीकांत लोठ, संदीप लोठ, सन्नी लोठ, श्यामलाल कंडारा, बालमुकुन्द घारू, प्रकाश राठौड़, प्रकाश घारू, रघुवीर कोदली, संजय कोदली, गोपेश कोदली, संजय लोठ, बहादूर बैरवा, कौशल बैरवा, श्यामलाल बैरवा, बाबूलाल बैरवा, पन्नालाल राठौड़, छवि देशबन्धु, तरूण लोठ, अरूण कोदली, जगदीश छापरवाल, अरूण लोठ, बिल्लू चौहान, शंकर लोठ, रमेश कोदली, आशीष लोठ, अर्जुन घावरी, सन्नी टांक, सुमेर गौरण, राहुल लोठ, देवीलाल टांक, अशोक कंडारा, राजेश घावरी, बाबूलाल कल्याणा, सागर लोठ, संदीप कोदली, सुरेश राठौड़, रामलाल लोठ, वासु बुरट, नरेन्द्र मल्हौत्रा, नरेश बंधु, प्रभुलाल रेगर, रवि बैरागी, श्यामलाल बैरवा, सन्नी खोखर, मनोज चनाल, जोनी लोठ, विष्णु चौहान, सूरज टांक, अमन खोखर, दीपक घारू, दीपक राठौड़, आर्यन कोदली, मयंक टांक, अर्जुन कोदली, राकेश घावरी, सूरज घावरी, शिवम कंडारा, प्रकाश कंडारा, सुरेश खटीक, राजेन्द्र कोदली, ओम पंवार, मुकेश घावरी, जयराज कंडारा, अंकुश गौरण, मुकेश गौरण, महेन्द्र जेदिया, प्रकाश कंडारा, रतनलाल बेनीवाल, सुन्दर नलवाया, मुकेश खोखर, रीतेश बुरट, कमलेश कंडारा, अशोक कंडारा, मनीष टांक, लक्ष्मीदेवी कंडारा, शेखर राठौड़, सीमा नलवाया, रजनी खोखर, शांतादेवी कोदली, कैलाश मल्हौत्रा, भेरूलाल राठौड़, नीरज खोखर, वासु लोठ, कमलेश लोठ, राजमल चौहान, शम्भूलाल नकवाल, विजय नकवाल सहित कई महिला शक्ति, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।