BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 4:09 pm
NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बिरला कारपोरेशन लि चंदेरिया ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बिरला कारपोरेशन लिमिटेड चंदेरिया द्वारा पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता एवं सरंक्षण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे” को आधार मानते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओ को आयोजित कर पर्यावरण सरंक्षण सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के बच्चो के लिए वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता, महिलाओ एवं कारखाने मे कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए नारा, कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिता, बिरला सीमेंट वर्क्स चंदेरिया सीमेंट वर्क्स एवं माइंस कैंटीन मे श्रमिकों के लिए पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, प्लांट परिसर में हाउसकीपिंग एवं बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी विभागों ने अपना सम्पूर्ण योगदान किया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय धरोहर दुर्ग की सफाई कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा सिरडी एवं सुरजना में किशोरी बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेड़ लगाओ जीवन बचाओ सन्देश दिया गया एवं 70 लाभार्थियो ने पोस्टर प्रतियोगिता में भागीदारी लेने के साथ हीं 15 पौधे रोपण किए गए। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर मैनेजर रंजीत प्रसाद द्वारा समुदाय में सन्देश दिया गया कि जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्ष का जो हमारे जीवन में महत्व वह एक संजीवनी के समान है इसलिए सभी लोग हर साल एक पौधा लगाए और जीवन एवं पर्यावरण को बचाएं। मुख्य समारोह मे संस्थान प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा, कंपनी के अधिकारी आर.सी. झँवर, मुकेश देवपुरा, प्रबोध जेम्स, विनोद पालीवाल एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को अधिक हरा भरा बनाने के लिए इस वर्ष कई हजार वृक्षों को लगाने का संकल्प लिया। कम्पनी के क्लब हॉल में पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी तथा पृथ्वी को प्रदूषण से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत पर्यावरण सरक्षंण हेतु शपथ एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमे सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पनी के सहायक उपाध्यक्ष सतत विकासी विनोद पालीवाल द्वारा पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने, वृक्षारोपण करने, जलवायु परिवर्तन के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल दीपक तंवर ने कंपनी द्वारा पर्यावरण को सरंक्षित रखने के लिए किए गए कार्याे की सराहना कर विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई दी। इकाई प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर प्रकाश डाला तथा वृक्षारोपण करके भूमि के सरक्षण की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण के हास् को रोकने के लिए हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे और प्रकृति का रक्षण - संरक्षण करना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE