नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा पौधारोपण का अभियान चलाया गया। दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब मुर्तुजा भाई साहब हुसामुद्दीन की अगुवाई में स्कीम नंबर 36 बी स्थित अमाकिने मोहम्मदिया बोहरा कॉलोनी के बगीचे में पौधे रोपे गए। उल्लेखनीय है कि धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब हमेशा से ही पर्यावरण के संरक्षण को लेकर खास हिदायत देते रहे हैं। एनवायरमेंट को लेकर समाज द्वारा कई गतिविधियां भी प्रमुखता से संचालित की जाती है। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में उमुर सेहत, उमुर खरेजिया (पब्लिक रिलेशन),तोलोबा कमेटी के मेम्बर मौजूद रहे।