मनासा। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पति जाकिर हुसैन द्वारा आए दिन नगर परिषद कर्मचारियों के दुर्व्यवहार साथ गाली गलौच व धमकियों से परेशान होकर नगर परिषद कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया। वही धरना देकर पार्षद पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर समस्त कर्मचारियों ने कार्यभार बंद रखकर नगर परिषद सीएमओ रितेश पाटीदार व थाना प्रभारी एसके यादव को ज्ञापन सौपा।
दिनांक 6 जून 2024 को नगर परिषद निर्माण शाखा कर्मचारी अर्पित दानगढ़ से अनायास गाली गलोच कर उसे मारने की धमी दी गई है। वही आये दिन प्रत्येक विभाग के कर्मचारीयो के साथ भी इसी तरह अभद्रता के साथ पेश आते व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए निकाय कर्मचारीयो व्दारा जाकिर हुसैन के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की मांग की वही सीएमओ व थाना प्रभारी को ज्ञान सोपा। इस दौरान नगर में सफाई, पानी, बिजली कार्य बाधित रहा। वहीं कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर वार्ड पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना और नगर में कार्य बंद रहेगा।
ज्ञापन के बाद मनासा मनासा थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद पति जाकिर हुसैन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने व कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली गलौज करने के मामले में विभिन्न धाराओं में दर्ज कर मामला जांच में लिया।