BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 5:13 pm
BIG REPORT : स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष सुव्‍यवस्थित निर्वाचन सम्‍पन्‍न होने पर कलेक्‍टर ने की सभी की सराहना, निर्वाचन अधिकारी-कर्मचारियों का सम्‍मान कर बोले- सभी ने टीम भावना के साथ निर्वाचन दायित्वों को निभाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम लक्ष्‍मी गामड ने गुरूवार को भारत निर्वाचन कार्यालय के सभाकक्ष नीमच में जिले में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थित निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों व्‍दारा टीम भावना के साथ समय सीमा में अपने दायित्‍वों के निवर्हन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने पूरी निष्‍ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ सौंपें गये दायित्‍वों को तत्‍परतापूर्वक समय-सीमा में पूरा कर, अनूठी मिसाल कायम की है। जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया सम्‍पन्‍न होने का सारा श्रेय नीमच के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। कलेक्‍टर ने भविष्‍य में भी टीम भावना से निष्‍ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ दायित्‍वों के निवर्हन की अपेक्षा की है।

मास्‍टर ट्रेनर के रूप में डॉ.पाटीदार नीमच में एक धरोहर है- कलेक्‍टर 
कलेक्‍टर जैन ने जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों व्‍दारा समर्पित भाव से की गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मास्‍टर ट्रेनर के रूप में डॉ.राजेश पाटीदार नीमच जिले के लिए एक धरोहर के समान है। उनकी विषय पर अच्‍छी पकड है, उनकी कार्यक्षमता एवं विषय का ज्ञान अदभुत है। कलेक्‍टर ने कहा कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू की समन्‍वय क्षमता भी बेहतरीन रही है। हर एक अधिकारी कर्मचारी ने लोकसभा निर्वाचन में पूरी निष्‍ठा समर्पण एवं अपनी पूरी कार्यक्षमता के साथ कार्य किया है। कलेक्‍टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी है।

कलेक्‍टर ने भारत निर्वाचन कार्यालय के उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, डॉ.राजेश पाटीदार, मनोज जैन, अजय शुक्‍ला एवं निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारियों को पुष्‍पहार पहना कर एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंटकर सम्‍मानित किया। प्रारंभ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, निर्वाचन सुपरवाईजर अजयकुमार शुक्‍ला, मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार, एवं अन्‍य सभी कर्मचारियों ने कलेक्‍टर एवं एडीएम को पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, स्‍वागत किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE