मंदसौर। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई । रैली गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर तेलिया तालाब तक निकाली गई । रैली को राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली गांधी चौराहा से मुख्य मार्ग से होते हुए तेलिया तालाब पहुंची । रैली के दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावल, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शहर वासी, विद्यालय के छात्र-छात्रएं उपस्थित थे । जल संरक्षण के तहत तेलिया तालाब परिसर पर सफाई कार्य किया गया साथ ही पौधे वितरण किये गए।