मंदसौर। मीडिया अधिकारी कश्यप द्वारा बताया गया कि जून माह मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया जागरूकता हेतु मलेरिया रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविन्दसिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मलेरिया रथ गाँव- गॉव जाकर आमजन मे मलेरिया जागरूकता, मलेरिया बचाव एवं मलेरिया कैसे फैलता इसके बारे में प्रचार-प्रसार करेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी से अपील की गई कि घरों में रखे कूलर, मटके, पक्षी पात्रों की सप्ताह में 1 दिन सफाई एवं सुखाकर कर पानी भरे ताकि लार्वा उत्पन्न ना हो। अपने घरों के आसपास गंदगी जमा ना होने दे। रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। एवं पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। बुखार आने पर तत्काल आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर खून की जांच करावे ध्यान रहे कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। सांयकाल अपने घरों के आसपास नीम के पत्तों का धुआं करें।