मनासा। कृषि ऊपज मंडी में गुरुवार को उपज के ढेर से सरसो की एक बोरी चोरी करते व्यापारी ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। व्यापारी ने चोर को पुलिस के हवाले नहीं करते हुए उसका मुंडन करवा दिया। व्यापारी द्वारा चोर का मुंडन कराए जाने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल विडियो के बाद मामले में देर शाम पुलिस ने नाई और व्यापारी को थाने बुलाया। मामले में एसडीओपी विमलेश उईके ने बताया कि यदि कोई चोर पकड़ाया है तो पुलिस को सुचना देनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति का मुंडन करवाकर उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए, ये कानूनन अपराध हैं। देर शाम मामले में मुंडन करने वाले नाई व्यापारी को थाने बुलाया गया है,वही पुलिस ने उपज चोरी करने वाले आरोपी बंशीलाल धाकड़ निवासी बरखेड़ा को हिरासत में लेकर थाने पहुंची ।थाना। प्रभारी एसके यादव ने बताया की पुलिस ने अभी मामला दर्ज नही किया है।आरोपी सहित नाई के बयान के आधार पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।