नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक नदी, तालाबों, कुओ, बावड़ीयो सहित अन्य जल स्त्रोंतो के सरंक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत गुरूवार 6 जून को नगरपालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा व प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान की औपचारिक शुरूआत के दौरान चम्पा, अशोक, नीम, गुडहल आदि प्रजाति के 10 पौधे लगाये गये।
नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने कहा कि शासन के अभियान के तहत अभी पौधारोपण की औपचारिक शुरूआत की गई है। वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही शहर में युद्ध स्तर पर पौधारोपण का महा अभियान प्रारंभ किया जावेगा। श्रीमती चौपड़ा ने उपस्थित नपा स्टॉप को लगाये गये पौधों की उचित देखभाल करने व नियमित रूप से पानी पिलाने की बात कही। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री घनश्याम नागदा, श्री जमनालाल पाटीदार, बगीचा शाखा के प्रभारी श्री महावीर जैन, श्री जुनैद खान, श्री हेमन्त सिसोदिया, श्री रवि भंडारी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।