BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 10:41 am
BIG NEWS: जल स्त्रोतो के संरक्षण एवं पुर्नजीवन को लेकर जल सम्मेलन का हुआ आयोजन, शहर के वरिष्ठ अनुभवी अभियन्ताओं ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, पढ़ें खबर

Share On:-

नीमच ।  नगर पालिका परिषद नीमच ने शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक नदी, तालाबों, कुओ, बावड़ीयो सहित अन्य जल स्त्रोंतो के सरंक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु संचालित विशेष अभियान को लेकर गुरूवार 06 जून को स्थानीय टॉउन हॉल में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा की अध्यक्षता एवं जलकल सभापति श्रीमती छाया जयसवाल की  विशेष उपस्थिती में जल सम्मेलन का आयोजन किया। पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित सम्मेलन में नगर पालिका के सभापति गण,  पार्षदगण के साथ ही इंजीनियर एसोसियशन से जुडे शहर के वरिष्ठ अनुभवी  अभियन्तागणों को भी आंमत्रित किया गया ताकी सभी के सुझाव एवं मार्गदर्शन से पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने व इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी योजना तैयार की जा सके। सम्मेलन में नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाती चौपड़ा, जलकल सभापति श्रीमती छाया जयसवाल के साथ ही, सभापति श्रीमती कुसुम जौशी, श्री नीरज अहीर, इंजीनियर एसोसियशन अध्यक्ष श्री के के टॉक, इंजीनियर श्री बाबुलाल गौड़, श्री पीके गुप्ता (जल संसाधन), श्री बालचन्द्र वर्मा (इलेक्ट्रीकल) भी मंचासीन थें ।

सम्मेलन की शुरूआत करते हुवे, नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने कहा की मुख्यमंत्रीजी द्वारा 05 से 16 जुन तक जल स्त्रोंतो के सरंक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जो अभियान प्रारंभ किया गया है , यह काफी महत्वपूर्ण है। हम वर्तमान स्थिती में जितना भी अधिक से अधिक इस सबंध में कार्य कर सकते हैं वह वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व ही कर सकतें है । इसलिये हमारे लिये यह 15 दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे मिशन मान कर कार्य करें एवं उपस्थित वरिष्ठ अभियंतागण एवं पार्षदगण हमें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। तत्पश्चात जलकल सभापति श्रीमती छाया जयसवाल ने कहा की अल्पवर्षा जैसी विकट परिस्थिती मे हम शहर वासियों के लिये पेयजल का उचित प्रबंध आप सभी के सहयोग से ही कर पाये है, आगें भी हम बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य कर नागरिकों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध करायेगें। बस आमजन इतना सहयोग करें की अवैध नल कलेक्शन या पानी का अपव्यय होते पाये जाने पर हमें सूचना प्रदान कर हमारा सहयोग करें।

सम्मेलन में नगर पालिका की सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाषा चौरसिया ने अमृत 2.0 की जानकारी देते हुवें बताया की इसमें 03 पेयजल टंकी  व पाईप लाईन, इन्द्रानगर तैलया का  गहरीकरण एवं सौन्दर्यकरण तथा बद्याना  में सीवर लाईन बिछाना प्रस्तावित है। यह कार्य आगामी समय में किये जायेगे। सम्मेलन में नपा के सेवानिवृत सहायक यंत्री व इंजीनियर एसोसियशन के अध्यक्ष श्री के के टॉक ने शहर की पेयजल आवर्धन योजना के आरंभ  से लेकर क्रियान्वयन तक पर प्रकाश डाला, साथ ही भविष्य में सभावित अल्पवर्षा के दौरान जलसंकट उत्पन्न न हो इसके लिये जाजु सागर बांध की हाईट बढाने, डेम के पेन्दे में जमी गाद को निकालने हेतु वाल सिस्टम करवाने, डेम मे पानी अत्यत कम होने पर डेम के किनारे से जेसीबी का उपयोग किये बगैर, किसानों को एक फिट तक खुदाई कर मिट्टी निकालने की अनुमति प्रदान करने, शहर में रूफ वाटर हारवेस्टींग को निर्माण अनुमति में  आवश्यक करने तथा वॉटर आडिट की सुविधा सहीत अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये।  इंजीनियर  श्री बाबुलाल गौड़ ने चम्बल का पानी नीमच शहर को उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर पहल करने, नपा मे रिक्त पड़े, इंजीनियर के पदो की शासन से  पूर्ती कराने, शहर के चारो और बहने वाले नालो का गहरीकरण कराकर जगह जगह, स्टॉप डेम बनानें सहित महत्वपूर्ण सुझाव दियें । सेवानिवृत इंजीनियर श्री गुप्ता व श्री बालचन्द्र वर्मा ने भी उपरोक्त विषय पर अपने सुझाव प्रस्तुत किये। पार्षद प्रतिनिधि श्री साबिर मसूदी ने कहा की शहर मे बेवजह जलसंकट का माहोल बनाया जा रहा है। जबकी वर्तमान में शहर में पेयजल की स्थिति इतनी खराब नहीं है।

सम्मेलन मे नपा के उपंयत्री श्री अम्बालाल मेद्यवाल, श्री ओपी परमार, कार्यालय अधिक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, नपा पार्षद श्री रामचन्द्र धनगर, श्री आलोक सोनी, श्री योगेंश कविश्वर, श्री राजेश लालवनी, श्री शशि कल्याणी, श्री अरूण प्रजापत, श्री दुर्गाशंकर भील, पार्षदप्रतिनिधि श्री मुकेश पोरवाल, श्री हुसेन कारपेंटर, श्री साबिर मसुदी, श्री ईकबाल कुरेशी, श्री अशोक जोशी, श्री विनित पाटनी, नपा के स्वच्छता निरीक्षक श्री दिनेश टॉंक, श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री अशोक अहीर, श्री भेरूलाल अहीर, जलकल शाखा के केमिस्ट श्री सुरेश पवार, लोकनिर्माण विभाग के श्री अब्दुल नईम सहित अनेक नपा कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थ्ति थे। संचालन श्री दिनेश बैस ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE