रतलाम। रेलवे द्वारा रतलाम होकर 09461 अहमदाबाद-गोरखपुर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 9 जून रविवार को अहमदाबाद से 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 21 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद (19.20/19.22), रतलाम (21.30/21.40), नागदा (22.25/22.27) एवं उज्जैन (23.30/23.35) स्टेशनों पर रुकेगी।
यह ट्रेन नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09061 की बुकिंग 7 जून 24 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।