देवास। बालगढ़ नई आबादी के रहने वाले वीरेन्द्र पिता मधुकर का अग्निवीर में चयन हुआ है। वीरेन्द्र के पिता मधुकर ने भारतीय सेना में अपनी सेवा दी और वह सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए करगिल युद्ध में भी अपना योगदान दिया। अपने पिताजी की देश सेवा का जुनून देखते हुए उनके बेटे वीरेंद्र में देश सेवा करने का जुनून था। वीरेंद्र विगत तीन वर्ष से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
वीरेंद्र पुणे में अग्निवीर की भर्ती के लिए ट्रेनिंग पर गया था। वीरेन्द्र की मेहनत सफल हुई और उसका अग्निवीर में चयन हो गया। वीरेन्द्र अब भारतीय सेना में देश सेवा करेगा। ट्रेनिंग से लोटकर देवास आने पर वीरेंद्र का रेलवे स्टेशन पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। घर पर पहुंचने पर माताजी व परिवार जनों ने बीरेन्द्र की आरती उतार सफल होने पर बधाई दी। वीरेंद्र की इस उपलब्धि पर बालगढ़वासियों ने बधाई दी।