BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 4:25 pm
NEWS :  चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित एवं समदानी ग्रुप द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व की शुरुआत हो चुकी है। महेश नवमी महोत्सव 2024 के अंतर्गत नगर माहेश्वरी सभा चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित एवं समदानी ग्रुप द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के आरंभ में भगवान महेश की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित किया गया जिसमे नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री प्रकाश तोषनीवाल, भरत  माहेश्वरी ,शांतिलाल भराडिया, भरत लड्ढा, प्रवीण लड्ढा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति, पवन काबरा, राष्ट्रीय संजीवनी सिद्धा समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, जिला संरक्षक सरस्वती देवी रांधड, जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी, जिला सचिव ऋतु सोडाणी, प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल   एवं कार्यक्रम के प्रभारी डिम्पल बिड़ला, मंजू तोसनीवाल, सुचिता मंत्री, श्वेता भंडारी सहित कई समाज जन उपस्थित रहे। प्रभारी डिंपल बिड़ला मंजू तोषनीवाल ने बताया  कि आज कुल 5 मैच हुए जिनके परिणाम इस प्रकार रहे मेवाड़ क्वीन कुम्भा रॉयल से 23 रनों से,  पिंक पैंथर संगिनी लॉयनेस से9 रन से, नगर प्लेयर माहेश्वरी राइफल  से13 रनों से, सिटी स्पोर्ट्स वूमेंस वॉरियर्स से 7 रन से, कुम्भा रॉयल माहेश्वरी राइफल  30 रनों से विजई हुई। मैच की एंकरिंग भरत लड्ढा, अंकित गट्टानी, प्रखर गदिया द्वारा की गई। इसी क्रम में 8 जून से पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता माहेश्वरी प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ होगा। नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि युवा वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता, प्रायोजक समदानी ग्रुप से समाजजनों में काफ़ी उत्साह है। हर बार की तरह इस बार भी हज़ारों की संख्या में समाज जन खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पधारेंगे। प्रवीण लढ़ा व शिव डाड ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में ज़िले के विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी और समाज जन भाग लेते है, व समाज जन द्वारा कई प्रकार की इनामी घोषणाएँ भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए की जाती है। भरत मुँदडा व निलेश तोषनीवाल ने बताया कि प्रतिदिन 6 मैच खेले जाएँगे। प्रत्येक टीम 3 मैच खेलेगी, हर दिन टीम के बेस्ट खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भव्य शुभारंभ में 16 टीम के कप्तान सहीत पूरी टीम, नगर सभा के सभी सदस्य, समाज के सभी संघठनों के पदाधिकारी, महिला मंडल और समाजजन उपस्थित रहेंगे। आने वाले सभी लोगो के लिए बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे समाजजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। सभी मैच शहर के श्रीनाथ गार्डन में दूधिया रोशनी में खेले जाएँगे। इसी क्रम में आज नगर सभा के अध्यक्ष राकेश मंत्री, सचिव शैलेंद्र झँवर, ओम प्रकाश तोषनीवाल, राजेंद्र गगरानी ने खेल मैदान का निरीक्षण किया और आयोजक टीम को मैदान के सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पदाधिकारियों के निरीक्षण करते समय आयोजक समिति के सुमित बहेड़िया, गौरव खटोड़, शुभम् समदानी, रौनक़ ईनानी, राघव काबरा, विष्णु आगाल, शुभम्- तुषार नामधरानी, गौरव धूप्पड, विभांशु न्याति खेल मैदान पर उपस्थित थे। इसी क्रम में दिनांक 8 जून को सुबह 6रू30 बजे महिलाओं की साड़ी वाकेथन का कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम प्रभारी नेहा न्याति, सरस्वती रांडद, राम जानकी सोमानी एवं पिंकी मूंदड़ा रुद ने बताया कि सभी महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर क्रमबद्ध तरीके से पद्मिनी पार्क गोल प्याऊ से खरडिया महादेव सेतु मार्ग जाएगी। जिसमें  महिलाएं रानी लक्ष्मीबाई, मीराबाई, पन्नाधाय, रानी पद्मिनी, आदि विभिन्न प्रकार की संजीव रूपो में तैयार होकर भाग लेंगी। जिला माहेश्वरी महिला संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने सभी महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निवेदन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE