चित्तौड़गढ़। प्रातःस्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 484वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में महावीर व्यायाम शाला के तत्वावधान में नगर परिषद के सहयोग से दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
व्यायामशाला संचालक पहलवान कैलाश गुर्जर सामरी ने बताया कि 8 जून को महावीर व्यायामशाला में कुश्ती दंगल का आयोजन होगा जिसमें प्रात: 10 से 12 बजे तक वजन एवं सायं 3 बजे से कुश्तियाँ प्रारम्भ होगी जो रात्रि 8 बजे तक चलेगी जिसमें चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिले के पहलवान भाग लेंगे। कुश्ती दंगल में 70 किग्रा से ऊपर भार वर्ग में चित्तौड़गढ़$प्रतापगढ़ जिला केसरी, 70 किग्रा भार वर्ग तक कुमार के खिताब सहित 25, 30, 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 75, 80, 85, 90 प्लस किग्रा भार वर्ग की कुश्तियाँ होगी। खिताब वर्ग में गुर्ज सहित सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रतिक चिह्न दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 9 जून को सायं 6 बजे अखाड़ा प्रदर्शन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पाडन पोल स्थित झालीबाव से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर व्यायाम शाला पहुँचेगी।