चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय, वीर शिरोमणि, हिंदवा सूर्य महाराणा प्रताप की 484 जयंती पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 9 जून को प्रातः 7ः15 बजे प्रताप पार्क में राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही सर्व समाज, विभिन्न धार्मिक संगठन, एवं सभी राजनीतिक संगठनों के सदस्यों के साथ केसरिया ध्वज फहराकर प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
प्रतियोगिता संयोजक चावंड सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रातः 9रू15 बजे दी लीजेंड शूटिंग रेंज अकादमी चित्तौड़गढ़ में एयर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसके अंतर्गत 10 मी एयर राइफल ओपन साइट, 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट, एवं10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगी। 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीरंदाजी, 30 मी पारंपरिक धनुष के साथ भाला फेंक की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सांय 4 बजे महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज ग्राउंड में जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में हैंडबॉल खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह एवं खेल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह जानकारी संस्थान के मंत्री योगेंद्र पाल सिंह राठौड़ ने दी।