चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना एक नए और बेहतरीन उत्पाद, इकोड्यूर थर्मल इंसुलेटेड कंक्रीट को लॉन्च किया। यह बेहतरीन और मजबूत निर्माण सामग्री ऊर्जा कुशलता को बढ़ाकर और इमारतों को ठंडा रखने में आने वाली एनर्जी की लागत को कम करके ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते इनडोर तापमान की चुनौतियों का पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करता है। इकोड्यूर थर्मल इंसुलेटेड कंक्रीट निर्माण सामग्री एक टेक्नोलॉजी सफलता है, जिसे स्पेशलाइज्ड एग्रीगेट्स के साथ तैयार किया गया है जो पारंपरिक कंक्रीट की तुलना में कम थर्मल कंडक्टिीविटी प्रदर्शित करते हैं। यह एडवांस्ड ब्लेंड इनडोर तापमान को 3 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करता है, जो ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी बढ़ती गर्मी से निपटने का एक सस्टेनेबल तरीका प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, यह इमारतों में कूलिंग लोड और एनर्जी यूज इंटेंसिटी को भी कम करता है, जिसके परिणाम स्वरूप कई सारे लाभ होते हैं जिनमें बिल्डिंग ईयूआई में 5 प्रतिशत की कमी, स्पेस कूलिंग लोड में 6 प्रतिशत की कमी और कूलिंग क्षमता की आवश्यकता में 7 प्रतिशत की कमी प्रमुख लाभ हैं। इसके अलावा, इसका कम डेनसिटी किसी भी भवन के भार को हल्का करने में योगदान देता है, जिससे निर्माण लागत कम हो सकती है। चीफ, रेडी-मिक्स कंक्रीट, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड प्रशांत झा ने हाल ही में लॉन्च किए गए इकोड्यूर थर्मल इंसुलेटेड कंक्रीट को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “न्युवोको में, सस्टेनेबिलिटी पहली प्राथमिकता है, और एक बार फिर इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे इनोवेटिव उत्पाद इकोड्यूर थर्मल इंसुलेटेड कंक्रीट के लॉन्च द्वारा इसका प्रदर्शन किया गया है। यह इनोवेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।