चित्तौड़गढ़। लायन क्लब के अध्यक्ष बसन्ती लाल वेद ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर से शाम तक भीषण गर्मी से राहत और लू से बचाव के लिए सुभाष चौक पर 5000 गिलास केरी का पानी वितरण किया गया।
क्लब सचिव दीपक वैष्णव ने बताया कि शहर की जनता एवं राहगीरों में अति उत्साह का माहौल देखा गया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन बसंतीलाल वेद सचिव लायन दीपक वैष्णव उपाध्यक्ष लायन विष्णु सोनी पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक सोनी लायन मनजीत सिंह ग्रेवाल लायन रामावतार गुप्ता लायन विष्णु जडिया नरपत सिंह और रतन धाकड़ का सहयोग रहा।