मनासा। कुकड़ेश्वर नगर में दिनभर भिसण गर्मी का माहौल रहा एवं शाम को अचानक 6ः00 बजे मौसम ने करवट बदली एवं अचानक जोरदार बारिश हुई जिससे कि नालियों एवं घरों की छतो से पानी बहकर निकला एवं आम नागरिकों को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिली।
आम नागरिकों ने बताया कि मौसम की पहली बारिश बहुत जोरदार वह अच्छी हुई है जिससे कि किसान लोग भी अपने खेतों में काम पर लग जाएंगे।