डबरा। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अन्तर्गत आने वाली कृषि भूमियों की वार्षिक नीलामी के लिए तारीखों का ऐलान किया गया है, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सनवर पटेल की ओर से बोर्ड के मुख्य कार्य पालन अधिकारी द्वारा जारी पत्र में मध्यप्रदेश के विभिन्न संभागों में स्थित वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि की वार्षिक नीलामी की तारीखों की घोषणा की गई है।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की कृषि भूमियों की प्रति वर्ष कृषि प्रयोजन के लिए नीलामी की जाती है, इसके लिए बाकायदा सूचना जारी की जाकर इच्छुक बोलीदाताओं को आमंत्रित किया जाता है।
निम्न संभागों की तारीख़ हुई घोषित
11,06,24 को जबलपुर संभाग
12,06,24 को सागर और नर्मदा पुरम संभाग
13,06,24 को रीवा, शहडोल एवं भोपाल संभाग
14,06,24 को ग्वालियर और चंबल संभाग
15,06,24 को उज्जैन संभाग
16,06,24 को इंदौर संभाग
नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक बोलीदाता भूमियों के रकवा, सर्वे नंबर और नीलामी के लिए निर्धारित धरोहर राशि की जानकारी के लिए वक्फ बोर्ड के कार्यालय अथवा बेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. एम पी वक्फ बोर्ड. आर्गनाइज़ेशन पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।