गुना। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया। इस दौरान पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव का लंगड़ी डांस आकर्षण का केंद्र रहा। पूर्व विधायक ढोल की थाप पर जमकर थिरके। हनुमान चौराहे पर आतिशबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जिला मुख्यालय पर भाजपा जनों ने जश्न मनाया। गुना और राजगढ़ लोकसभा की जीत हमारे लाखों-लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जाता है। हमारे सभी विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का तीसरी बार नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यक्रताओं में उत्साह है । इसी को लेकर आज पार्टी कार्यालय हाट रोड पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ आतिशबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्र मनाया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की बहनों द्वारा ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस करते हुए खुशियां मनाई। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित जिला पदाधिकारी सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।