उज्जैन। नमामि गंगे अभियान के तहत 15 जून तक जल संरचनाओं के संरक्षण और पुनर्जीवन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार सुबह उज्जैन महापौर, कलेक्टर, निगम कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी शिप्रा नदी की सफाई करने के लिए नदी में उतरे। इस दौरान सभी ने हाथों में ब्रश लेकर घाटों की सफाई की।
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा शनिवार को प्रातः 7 : 30 बजे रामघाट क्षेत्र में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रमदान कार्यक्रम अंतर्गत महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव,संभाग आयुक्त डॉ संजय गुप्ता,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह,निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा क्षिप्रा नदी के घाटों पर फिसलन ना हो इसके लिए ब्रश के द्वार सीढ़ियों की घिसाई का करते हुए घाट की धुलाई का कार्य किया जाकर सफाई की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने,नदियों की पवित्रता बनाए रखने,गंदगी ना करने की शपथ दिलाई गई। घाट पर उपस्थित पंडे, पुजारियों एवम् निगम अधिकारियों द्वारा भी घाटों की सफाई की जाकर श्रमदान किया गया।