छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है, इसी बीच आने वाली 6 महीने के भीतर अमरवाड़ा में उपचुनाव होने हैं क्योंकि यहां के विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा की जॉइनिंग ले ली थी, इसी बीच खबर सामने आई है कि 10 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा आ सकते हैं।
अमरवाड़ा पहुंचकर विभिन्न योजना की कार्यक्रम में भाग लेंगे वहीं उनका मुख्य द्वारा आने वाले उपचुनाव को लेकर रहेगा। लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जीत और उपचुनाव की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले का दौरा करने वाले हैं।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री यादव 10 जून को अमरवाड़ा आ।सकते हैं। हालांकि उनका यह दौरा नमामि गंगे अभियान के तहत होगा। अभी अधिकारिक तौर पर सीएम का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन सूचना पर प्रशासन और पार्टी दोनों ने तैयारियां शुरु कर दी है।
छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।